हवाखोर / Hawakhor

Bouysse, Franck. Buveurs de vent (2020). Translated into Hindi by Bhola, Anisha, Khandelwal, Pankaj, Kishore, Pallavi, Paliwal, Dhiren, Kumar, Sanjay and Tiwari, Madhuri as हवाखोर / Hawakhor. Vani Prakashan, New Delhi, 2026, pp. 1-384. Available at: https://vaniprakashan.com/hawakhor.html

[thumbnail of Hawakhor.jpg]
Preview
Image
Hawakhor.jpg - Cover Image

Download (273kB) | Preview

Abstract

फ़्रेंच नुआर (French Noir) और अमेरिकी वेस्टर्न का रोमांचक संगम, हवाखोर एक शत्रुतापूर्ण पर्वतीय समुदाय में स्वतन्त्रता और न्याय के लिए संघर्षरत एक परिवार की कहानी है। गूर नुआर की अभागी घाटी में चार भाई-बहन रेलवे पुल के पास मिला करते हैं। यह जगह उनकी अपनी है—घर और रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से दूर, जहाँ उनके हिस्से में बहुत कम उम्मीदें और बहुत कम ख़ुशियाँ हैं। उनमें हैं मार्क, जो अपने पिता की मनाही के बावजूद चोरी-छिपे पढ़ता है; मैथ्यू, जो जंगल, नदी और वहाँ बसने वाले हर जीव को समझता है; माबेल, जो सुख और स्वतन्त्रता की तलाश में अपनी अनुपम सुन्दरता को अपना साधन बनाती है; और ल्यूक, जिसे अक्सर भोला समझकर दया की नज़र से देखा जाता है, जबकि उसके अद्भुत सपने एक असाधारण बुद्धिमत्ता का परिचय देते हैं। चारों एक-दूसरे से ऐसे बँधे हैं कि मानो वे चार नहीं, एक ही जीवन जी रहे हों। लेकिन उन पर ही नहीं, पूरी घाटी पर भी एक भयावह भविष्य मँडराता रहता है—विद्युत संयन्त्र में काम करने का भविष्य, जिसका निर्माण और नियन्त्रण निर्दयी जॉयस के हाथों में है। कभी एक अजनबी बनकर इस घाटी में आया जॉयस दस वर्षों के भीतर पूरे क़स्बे पर अपना अधिकार जमा लेता है और धन तथा हिंसा के बल पर अपनी पकड़ अटूट बना लेता है। उसके लालच ने पीढ़ियों को अपने हितों की बलि चढ़ाया है और उन्हें विनाश की ओर धकेला है। लेकिन अन्ततः एक ऐसा क्षण आता है, जब वर्षों से थमा हुआ प्रतिरोध बाँध तोड़कर उमड़ पड़ता है। ‘प्री जाँ जियोनो’ (Prix Jean Giono) से सम्मानित हवाखोर प्रकृति की विराट शक्ति और अन्याय के विरुद्ध मनुष्य के अदम्य प्रतिरोध का सशक्त प्रमाण है—एक ऐसा उपन्यास, जो रहस्य, रोमांच और गहरी मानवीय संवेदनाओं को अद्भुत ढंग से एक सूत्र में पिरोता है।

Item Type: Translation (French → Hindi)
Uncontrolled Keywords: Hindi translation of Franck Bouysse’s novel "Buveurs de vent"
Subjects: Social Sciences and humanities > Arts and Humanities > Language and Linguistics
Social Sciences and humanities > Arts and Humanities > Literature and Literary Theory
Divisions: Jindal Global Law School
Depositing User: Mr. Syed Anas Ali
Date Deposited: 21 Sep 2026 05:01
Last Modified: 29 Sep 2026 08:54
Official URL: https://vaniprakashan.com/hawakhor.html
URI: https://pure.jgu.edu.in/id/eprint/12628

Downloads

Downloads per month over past year

Actions (login required)

View Item
View Item